जिस बेटी को ससुराल भेजने से रोक रहा था पिता, उसी के पति ने कर दी ससुर की हत्या

सीतामढ़ी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता को अपनी बेटी को ससुराल भेजने से रोकने पर जान गंवानी पड़ी. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए बेटी के पति और उसके भांजे को गिरफ्तार किया है.

Sitamarhi Crime News: सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में हुए हबीब अंसारी हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रतनपुर निवासी अम्मान अंसारी और बेलसंड थाना क्षेत्र के मौलानगर निवासी दानिश अंसारी के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार दानिश मृतक हबीब अंसारी का दामाद है.

रतनपुर में चाकू मारकर हुई थी हत्या

घटना 21 अगस्त 2026 की है. रतनपुर गांव में हबीब अंसारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी थी.

मृतक के परिजन के लिखित आवेदन के आधार पर मेजरगंज थाना में कांड संख्या 309/26 दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी.

24 घंटे में पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा

पुलिस ने मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी शुरू की. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रतनपुर गांव निवासी अम्मान अंसारी और बेलसंड थाना क्षेत्र के मौलानगर निवासी दानिश अंसारी के रूप में की गयी है. दानिश अंसारी मृतक का दामाद बताया गया है.

बेटी को ससुराल भेजने से रोकने पर हुआ विवाद

पुलिस पूछताछ में हत्या की वजह पारिवारिक विवाद सामने आयी है. पुलिस के अनुसार हबीब अंसारी अपनी पुत्री को ससुराल जाने से रोक रहे थे. इसी बात को लेकर परिवार में विवाद हुआ.

आरोप है कि इसी विवाद के दौरान दानिश अंसारी ने अपने भांजे अम्मान अंसारी के साथ मिलकर हबीब अंसारी की हत्या कर दी.

दोनों आरोपियों से पुलिस कर रही पूछताछ

मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर छुट्टी में भी खुले रहेंगे डाकघर, भाइयों तक राखी पहुंचाने में जुटे रहेंगे डाकिया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राकेश कुमार राज

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >