सीतामढ़ी व शिवहर जिले में कक्षा आठ तक के सरकारी व प्राइवेट स्कूल बंद

भीषण ठंड से बच्चो के स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल प्रभाव न पड़े इसको लेकर जिला प्रशासन ने जिले के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल समेत प्री-स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र पर 23 जनवरी तक शैक्षणिक कार्य स्थगित कर दिया है.

डुमरा: वर्तमान में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. भीषण ठंड से बच्चो के स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल प्रभाव न पड़े इसको लेकर जिला प्रशासन ने जिले के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल समेत प्री-स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र पर 23 जनवरी तक शैक्षणिक कार्य स्थगित कर दिया है. यह आदेश कक्षा आठ तक के लिए लागु किया गया है. वहीं कक्षा आठ से ऊपर की कक्षाओं में शैक्षणिक गतिविधि पूर्वाह्न 9 बजे से अपराह्न 3.30 बजे के बीच संचालित की जा सकती है. डीएम ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि बोर्ड परीक्षा से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन इससे मुक्त रहेगा. शिवहर. डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने अधिक ठंड और कम तापमान के कारण 23 जनवरी तक नर्सरी से कक्षा 8 तक के बच्चों की सभी शैक्षणिक कार्य को स्थगित किया है. वर्ग कक्षा 9 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे के बीच पर्याप्त सावधानी के साथ जारी रहेगी. साथ ही मिशन दक्ष एवं बोर्ड परीक्षा हेतु संचालित किए जाने वाले विशेष कक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रखने की बात कहीं गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >