फर्नीचर दुकान में आग से 25 लाख का सामान खाक

थाना क्षेत्र के बनगांव बाजार तेली टोला वार्ड नंबर 11 में सोमवार की देर रात करीब 2:00 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट लगने से फर्नीचर दुकान में भीषण आग लग गयी.

बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के बनगांव बाजार तेली टोला वार्ड नंबर 11 में सोमवार की देर रात करीब 2:00 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट लगने से फर्नीचर दुकान में भीषण आग लग गयी. इस अग्निकांड में लगभग 25 लाख के सामान के नुकसान होने की सूचना है. इसको लेकर प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर कुश कुमार पंडित ने थाना व सीओ को आवेदन दिया है. बताया है कि आग से मिनी चिरान मशीन, 45 केवी का मोटर, बिट बनाने की मशीन, पेंट मशीन, फर्नीचर के 15 पलंग, 10 सेट गोदरेज, पांच सेट सोफा एवं दो मोटरसाइकिल झुलस गए हैं. प्रतिष्ठान का नाम विश्वकर्मा फर्नीचर बताया गया है. ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया. आवेदन में नुकसान की राशि 25 लाख रुपये बतायी गयी है. इसमें बिजली विभाग की घोर लापरवाही के विषय में लिखा गया है. सीओ प्रभात कुमार ने बताया की प्रतिष्ठान में लगने वाली आग के लिए सरकारी कोई प्रावधान नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >