अगलगी में हजारों का सामान जलकर खाक

रेवासी गांव वार्ड नंबर 12 में अनुसूचित जाति बस्ती में अचानक आग लगने से एक आवासीय घर जल गया.

रीगा. रेवासी गांव वार्ड नंबर 12 में अनुसूचित जाति बस्ती में अचानक आग लगने से एक आवासीय घर जल गया. वार्ड नंबर 12 निवासी विश्वनाथ राम के घर में गुरुवार की शाम अचानक आग लगने से घर में रखा कपड़ा, बर्तन, अनाज, साइकिल एवं अन्य कीमती सामान पूरी तरह जल गया. मुखिया अनिल कुमार मंडल ने बताया कि तुरंत इसकी सूचना थाना को दी गयी. सूचना मिलते ही अग्निशमन सेवा पहुंच गयी. अग्निशमन सेवा आने के बाद आग पर काबू पाया गया, नहीं तो बस्ती का दर्जनों घर जल जाता. जले हुए घर की सूचना अंचलाधिकारी ममता कुमारी को दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >