डुमरा. सिवान के जीरादेई में 26 फरवरी से आयोजित होने वाली बिहार राज्य सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने जा रही बालिका कबड्डी टीम मंगलवार को रवाना हुई. उक्त टीम को जिला मुख्यालय स्थित जानकी स्टेडियम से विधान पार्षद रेखा कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए अनुशासन व धैर्य के साथ खेलने का सुझाव दिया. उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि हार-जीत से बड़ी उपलब्धि इस प्रतियोगिता में शामिल होना हैं. संघ के सचिव पीयूष परिमल ने बताया कि इस टीम में चयनित खिलाड़ियों में सपना कुमारी, सिमरन कुमारी, अदिति कुमारी, सिमी कुमारी, रानी कुमारी, वर्षा कुमारी, सोनम कुमारी, शिवानी कुमारी, नंदिनी कुमारी, प्रतिभा कुमारी, जानवी कुमारी, अनुष्का कुमारी, कृष्णा कुमारी व शिवानी कुमारी शामिल हैं. इस मौके पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष बीके मिश्रा, उपाध्यक्ष डॉ सुनील सुमन, संरक्षण पंकज कुमार सिंह व सचिव पीयूष परिमल समेत अन्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
