घास काटने गयी युवती की करंट लगने से मौत

प्रखंड क्षेत्र के नौवाडीह गांव में बिजली का करंट से एक युवती की मौत हो गई. मृतक की पहचान नौवाडीह गांव निवासी स्व दीपन सहनी के 19 वर्षीय पुत्री उषा कुमारी के रूप में हुई है.

नानपुर. प्रखंड क्षेत्र के नौवाडीह गांव में बिजली का करंट से एक युवती की मौत हो गई. मृतक की पहचान नौवाडीह गांव निवासी स्व दीपन सहनी के 19 वर्षीय पुत्री उषा कुमारी के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने बताया कि उषा घास काटने गई थी. घास काटने के क्रम में पेड़ से पत्ता तोड़ रही थी. उसी क्रम में बिजली का तार सटने से वह जख्मी हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों के सहयोग से परिजन जख्मी उषा को लेकर अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सकों ने उषा को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार व प्रशिक्षु दारोगा शिवम कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच कर आवश्यक जांच-पड़ताल करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोष्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जेडीयू नेता नीतेश्वर कुमार, मिठ्ठु कुमार व सोहन कुमार सहित अन्य लोगों ने जिला प्रशासन से मृतक के परिजन को अविलंब मुआवजा दिलाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >