सीतामढ़ी के सोनबरसा में पोखर में डूबने से नौ वर्षीया मासूम बच्ची की हुई मौत

सोनबरसा के दलकावा गांव में शेरहा पोखर में नहाने गई 9 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा है।

Sitamarhi News: सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के दलकावा गांव के वार्ड संख्या-8 में बुधवार की शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. गांव के विनोदी राय की 9 वर्षीया पुत्री मनोकामना कुमारी की शेरहा पोखर में स्नान करने के दौरान पानी में डूबने से मौत हो गई. इस हृदयविदारक घटना की खबर मिलते ही मृतका के घर में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसर गया.

child death News: गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, मनोकामना बुधवार की शाम को गांव के ही अन्य बच्चों के साथ शेरहा पोखर में नहाने के लिए गई थी. स्नान करने के दौरान वह अनजाने में गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी. बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े और काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और उसकी सांसें थम चुकी थीं.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतका मनोकामना छह बहनों और एक भाई में चौथे नंबर पर थी. अपनी इस मासूम बेटी की अचानक और इस तरह की अकाल मौत से माता-पिता व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. मृतका की मां शिव दुलारी देवी की लगातार आ रही चीख-पुकार और दर्दनाक विलाप को सुनकर वहां मौजूद हर एक व्यक्ति की आंखें नम हो गईं. प्रशासन और स्थानीय लोगों ने इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया है.

यह भी पढ़ें... मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी NH पर भीषण सड़क हादसा, दो बसों की टक्कर में ड्राइवर की मौत और आधा दर्जन यात्री जख्मी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राकेश कुमार राज

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >