सीतामढ़ी: रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर की ठोकर से 12 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत

सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर में ट्रैक्टर की ठोकर से 12 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।

Sitamarhi Road Accident: सीतामढ़ी जिला के महिंदवारा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है. यहां चकशंभू पुलिया के समीप एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने राह चलती बच्ची को जोरदार ठोकर मार दी. इस हादसे में करीब 12 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

घर लौटने के दौरान हुआ हादसा, चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार

मृतक बच्ची की पहचान महिंदवारा थाना क्षेत्र के सुगरीडीह गांव निवासी संजय राय की पुत्री दिव्यांका कुमारी के रूप में की गई है. घटना बुधवार की देर शाम की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, दिव्यांका अपने घर लौट रही थी, इसी दौरान वह अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आ गई. हादसे के तुरंत बाद चालक मौके पर ही ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया.

पुलिस ने ट्रैक्टर किया जब्त, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के राहगीर और ग्रामीण भारी संख्या में दुर्घटनास्थल पर जमा हो गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत इस हादसे की सूचना मृतका के परिजनों और स्थानीय पुलिस को दी.सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया. इसके साथ ही पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >