जमुरा नदी में डूबने से बच्ची की मौत

थाना क्षेत्र के जमूरा नदी में मंगलवार की शाम जिउतिया पर्व पर घर की महिलाओं के साथ स्नान करने गयी एक बच्ची मंगलवार की शाम डूब गयी.

सुरसंड. थाना क्षेत्र के जमूरा नदी में मंगलवार की शाम जिउतिया पर्व पर घर की महिलाओं के साथ स्नान करने गयी एक बच्ची मंगलवार की शाम डूब गयी. डूबी बच्ची अंकिता कुमारी (पांच वर्ष) सोंदही गांव के वार्ड संख्या आठ निवासी सखीचंद राय की पुत्री है. परिजन ने बताया कि जिउतिया पर्व पर उक्त बच्ची अपने घर व पड़ोस की महिलाओं के साथ जमूरा नदी में स्नान करने गयी थी. जहां गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गयी. स्नान करने के बाद जब बच्ची की खोजबीन की गयी तो उसे नहीं देख परिजन हैरान हो गए. महिलाओं के बीच चीख पुकार मच गयी. सूचना मिलते ही सीओ सतीश कुमार व थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच डूबी बच्ची को खोजने के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलवाया. संवाद प्रेषण तक स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में एसडीआरएफ की टीम डूबी बच्ची की तलाश में जुटी हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >