गायब चारों लड़कियां जालंधर से बरामद

नगर थाना क्षेत्र के भैरोकोठी गांव से सात दिनों पूर्व गायब हुई चारों लड़कियों को पुलिस टीम ने पंजाब के जालंधर से बरामद कर लिया है.

सीतामढ़ी. नगर थाना क्षेत्र के भैरोकोठी गांव से सात दिनों पूर्व गायब हुई चारों लड़कियों को पुलिस टीम ने पंजाब के जालंधर से बरामद कर लिया है. टीम का नेतृत्व कर रहे सदर एसडीपीओ-1 राम कृष्णा ने मंगलवार को बताया कि इस संबंध में भैरोकोठी गांव के वार्ड नंबर 42 निवासी महेश साह पिता निरस साह के फर्दबयान के आधार पर नगर थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. प्राथमिकी दर्ज किये जाने के उपरांत एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने चारों बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया. बरामदगी के उपरांत चिकित्सीय जांच एवं धारा 164 दंप्रसं के तहत बयान दर्ज कराया गया है. बरामद बालिकाओं द्वारा पूछताछ में कुछ महत्वपूर्ण बात बतायी है. जिस संबंध में अग्रिम अनुसंधान जारी है. छापेमारी टीम में नगर पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार, नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, पुअनि जितेंद्र कुमार, प्रपुअनि आदित्य कुमार, अनुराग कुमार व सोनम कुमारी भी शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >