Sitamarhi News: सीतामढ़ी. चोरौत थाना क्षेत्र के यदुपट्टी पंचायत स्थित यदुपट्टी गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में पिता-पुत्र समेत चार लोग घायल हो गए. घटना के बाद परिजनों ने सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी की स्थिति सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया.
Choraut News: आपसी विवाद के बाद हुई मारपीट
जानकारी के अनुसार मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे बढ़ गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई. घटना में पिता-पुत्र समेत चार लोग घायल हो गए.
पिता-पुत्र समेत चार लोग घायल
घायलों की पहचान यदुपट्टी गांव निवासी मोहन सिंह के 38 वर्षीय पुत्र रंजित सिंह, रंजित सिंह की 34 वर्षीय पत्नी आरती देवी, उनके 17 वर्षीय पुत्र राजा सिंह तथा स्व. राम परिक्षण सिंह के 60 वर्षीय पुत्र मोहन सिंह के रूप में हुई है.
सीएचसी में हुआ प्राथमिक उपचार
घटना के बाद परिजनों ने सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी पहुंचाया. अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अर्जुन कुमार ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया.
स्थिति सामान्य होने पर घर भेजा गया
चिकित्सक के अनुसार उपचार के बाद सभी घायलों की स्थिति सामान्य थी. इसके बाद उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया. घटना के बाद परिजनों ने मामूली विवाद को लेकर मारपीट होने की जानकारी दी.
यह भी पढ़ें: सीतामढ़ी: सालों का इंतजार खत्म, 46 परिवारों को मिली जमीन, अब आशियाना होगा अपना
