सीतामढ़ी से चौथे दिन चार ने किया नामांकन

चौथे दिन चार अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

डुमरा. सीतामढ़ी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए सोमवार को समाहरणालय में नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य जारी रहा. चौथे दिन चार अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. अब्दुल समद, आनन्द कुमार झा, साइका नवाज अजमत व श्याम नन्दन किशोर प्रसाद ने निर्दलीय अभ्यर्थी के रूप में अपना नामांकन पत्र निर्वाची अधिकारी सह डीएम रिची पांडेय के समक्ष दाखिल किया. इस दौरान प्रशासनिक स्तर से समाहरणालय के मुख्य द्वार व इसके आसपास के रास्तों पर दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी तैनात रहे, ताकि कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश न कर सके. बताया गया कि डीएम रिची पांडेय व एसपी मनोज कुमार तिवारी ने विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए जगह-जगह दंडाधिकारी व पुलिस बलो की प्रतिनियुक्त किया है. वहीं निगरानी को लेकर विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा का अधिष्ठापन के अलावे सुरक्षा के दृष्टिकोण से जगह-जगह ड्रॉप गेट व बैरिकेडिंग का निर्माण कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >