पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में किया जनसंपर्क

जनता दल यू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने रविवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता की.

शिवहर/पुरनहिया: जनता दल यू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने रविवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता की. तथा पुरनहिया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर पार्टी प्रत्याशी के लिए मतदाताओं के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया गया. मतदाताओं से पार्टी प्रत्याशी लवली आनंद के पक्ष में मतदान करने की अपील की. भ्रमण के क्रम में सांसद श्री सिंह ने बसंतपट्टी, अदौरी, बखार चंडिहा, बसंत जगजीवन सहित दर्जनों गांव का दौरा कर आगामी 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में तीसरी बार सत्ता सौंपने को लेकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की. कहा कि विपक्षी पार्टियों को बढ़त मिलने पर राज्य में पुनः जंगलराज की वापसी होने की संभावना बढ़ जाएगी. जनसंपर्क अभियान में पूर्व विधायक शर्रफुद्दीन, प्रदेश महासचिव दिग्विजय सिंह, जिला अध्यक्ष कमलेश पांडे, प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र, पूर्व मुखिया कमलेन्दु कुमार सिंह, राकेश ठाकुर, विनोद ठाकुर, भैरव सिंह, अरविंद ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >