विदेशी शराब बरामद, युवक गिरफ्तार

गाढ़ा थाना पुलिस में थाना क्षेत्र के खोपी गांव में छापेमारी का एक भूसा के घर से 37 लीटर 950 एम एल विदेशी शराब बरामद की.

रून्नीसैदपुर . गाढ़ा थाना पुलिस में थाना क्षेत्र के खोपी गांव में छापेमारी का एक भूसा के घर से 37 लीटर 950 एम एल विदेशी शराब बरामद की. इस बाबत गाढ़ा थाना के पीटीसी उदयकांत सिंह के बयान पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि रविवार की रात्रि को गुप्त सूचना के आधार पर वे पुलिस बल के साथ खोपी गांव में शत्रुघ्न सिंह के भूसा वाला घर में छापेमारी करने पहुंचे. पुलिस वाहन को देख एक युवक भागने लगा जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया. पकड़े गये युवक की पहचान सतमच्चा, सीतामढ़ी निवासी नागेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र नवीन कुमार सिंह उर्फ छोटू के रूप में की गयी है. भूसा वाले घर की तलाशी के क्रम में घर से 750 एम एल के 29 बोतल एवं 180 एम एल के 90 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया. पुलिस ने गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >