नेपाल के जलेश्वर में बाढ़ की स्थिति जस की तस

नेपाल के महोत्तरी जिला मुख्यालय जलेश्वर में बाढ़ की स्थिति जस की तस बनी हुई है. जलस्तर में आयी मामूली गिरावट के बावजूद जलेश्वर बाजार का अधिकांश घर बाढ़ से घिरा हुआ है.

सुरसंड/महोत्तरी(नेपाल). नेपाल के महोत्तरी जिला मुख्यालय जलेश्वर में बाढ़ की स्थिति जस की तस बनी हुई है. जलस्तर में आयी मामूली गिरावट के बावजूद जलेश्वर बाजार का अधिकांश घर बाढ़ से घिरा हुआ है. सभी सड़कें डूबी हुई है. जलेश्वर जेल, प्रादेशिक अस्पताल, विद्युत सब-स्टेशन आपूर्ति प्रशाखा, जिला न्यायालय, जिला प्रशासन कार्यालय, नेपाल टेलीकॉम व लोक सेवा आयोग समेत सभी कार्यालयों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने से कामकाज ठप है. बाढ़ के चलते जलेश्वर में विगत तीन दिनों से विद्युत सेवा भी प्रभावित है. जलेश्वर महादेव मंदिर, नगरपालिका चौक, जीरो माइल चौक व बस स्टैंड चौक बाढ़ के पानी में डूबा हुआ है. महोत्तरी जिले के खैरा, एकडारा, बलवा, सर्पल्लो, औरही व सिमरदही गांव में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है.

— बाढ़ पीड़ितों में किया राहत सामग्री का वितरण

जलेश्वर के मटिहानी नगरपालिका वार्ड नंबर नौ अंतर्गत सिमरदही गांव व मुसहर बस्ती ठारही टोल में नगरपालिका नगर प्रमुख हरि प्रसाद मंडल ने नगरपालिका के सहयोग से बाढ़ से प्रभावित 100 परिवारों के बीच 25 किलो चावल, पांच किलो आलू, दो किलो दाल, 500 ग्राम सरसों तेल, एक-एक पैकेट नमक व एक-एक पैकेट सोयाबीन का वितरण किया. राहत सामग्री मिलते ही बाढ़ पीड़ितों के चेहरे खुशी से खिल उठे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >