आभूषण व्यवसायी से मांगी पांच लाख की रंगदारी

नगर के आभूषण व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है. मामले में आभूषण व्यवसायी नगर पंचायत के वार्ड नंबर-8 अशोगी निवासी गुरुचरण प्रसाद के पुत्र हीरालाल साह के पुत्र ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

बैरगनिया(सीतामढ़ी) : नगर के आभूषण व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है. मामले में आभूषण व्यवसायी नगर पंचायत के वार्ड नंबर-8 अशोगी निवासी गुरुचरण प्रसाद के पुत्र हीरालाल साह के पुत्र ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

दर्ज प्राथमिकी में व्यवसायी ने आरोप लगाया है कि बैरगनिया मेन रोड में उसका सोने-चांदी के आभूषण की दुकान है. 25 फरवरी को उसके मोबाइल नंबर 9934674306 पर नेपाली मोबाइल नंबर 00977-9808072984 से कॉल आया. कॉल करने वाला ने कहा कि वह नेताजी बोल रहा है पांच लाख रुपये का क्या हुआ. कहा कि एक सप्ताह के अंदर रुपये दे दो नहीं तो अंजाम बुरा होगा.

उन्होंने कहा है कि इससे पहले भी 22 फरवरी को उसके मोबाइल पर नेपाली मोबाइल नंबर 00977-9804837661 से कॉल आया था. उस दिन भी कॉल करने वाला बतौर रंगदारी पांच लाख की मांग करते हुए जान मारने की धमकी दी थी. इधर 27 फरवरी को पुअर पीपुल्स वार के नाम से जारी पोस्टर उसके दुकान पर चस्पा किये जाने का प्रयास किया जा रहा था. जिसे उसके भतीजा ने चस्पा करने आये युवक से छीन लिया. पोस्टर चस्पा करने आया युवक उसका पड़ोसी मंगनी बैठा के पुत्र रामजी कुमार है. थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >