घायल कर बाइक लूटने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के टिकौली पंचायत के खरपट्टी गांव निवासी जमील अख्तर के पुत्र शमीम अख्तर ने स्थानीय थाना में एक प्राथमिक की दर्ज कराई है

रून्नीसैदपुर (सीतामढ़ी). थाना क्षेत्र के टिकौली पंचायत के खरपट्टी गांव निवासी जमील अख्तर के पुत्र शमीम अख्तर ने स्थानीय थाना में एक प्राथमिक की दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिक की में उन्होंने तीन अज्ञात लोगों को आरोपित किया है. कहा है कि विगत 10 अप्रैल की रात्रि को उनका पुत्र दिलनेसार अख्तर अपनी बाइक बी आर 30 ए 0332 से साजिद अली के साथ अपने घर खरपट्टी जा रहा था. रास्ते में बालीगढ़ मोड़ से आगे और कटही पुल के बीच एक अपाचे बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराध कर्मियों ने उसे ओवरटेक कर कील लगे लकड़ी के डंडा से उस पर हमला कर दिया और धक्का देकर बाइक से नीचे गिरा दिया. बाइक से गिरते ही दिलनेसार अख्तर व उसके बाइक पर बैठा साजिद अली भाग कर किसी तरह अपनी जान बचायी. इसी बीच हमलावर अपराधकर्मी उनकी बाइक को लेकर फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >