Flirting in Sitamarhi : छेड़खानी का विरोध करने पर युवती के भाई व मामा से मारपीट

Flirting in Sitamarhi : रीगा. थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी करने को लेकर शिकायत पुलिस से की है.

Flirting in Sitamarhi : रीगा. थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी करने को लेकर शिकायत पुलिस से की है. जिसमें सोनार गांव धोबी टोला निवासी सुनील ठाकुर के पुत्र विक्रम कुमार, रघुवीर ठाकुर के पुत्र शेखर कुमार, मोहन राय के पुत्र रौशन कुमार, मनोहर राय के पुत्र दीपक कुमार, सूरज राय के पुत्र बोधा राय व पप्पू राय, बलदेव राय के पुत्र मनोहर राय, हरेश्वर राय के पुत्र अंकित कुमार, श्यामा देवी एवं कुन्ती देवी को आरोपित किया है. बतायी है कि वह अपने भाई के साथ रास्ते होकर जा रही थी. इसी दौरान आरोपितों ने सुनसान जगह देखकर उसके साथ गलत हरकत करने लगा. विरोध व हल्ला करने पर युवती का भाई व मामा दौड़कर आये तो सभी लोग मिलकर भाई एवं मामा को मारपीट कर जख्मी कर दिया. थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि दिए गए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >