सीतामढ़ी बॉर्डर से सटे नेपाल के रौतहट में गंडक नहर के गड्ढे से महिला का शव बरामद

सीतामढ़ी से सटे नेपाल के रौतहट जिले में गंडक नहर के एक गड्ढे से महिला का शव बरामद हुआ है. इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Gandak Canal Dead Body Found: सीतामढ़ी जिला से सटे नेपाल के रौतहट जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां राजपुर नगरपालिका वार्ड नंबर तीन स्थित राजपुर-फतुआ सड़क खंड के पास गुरुवार की सुबह गंडक नहर के एक गड्ढे से एक महिला का शव बरामद हुआ है. पानी से भरे गड्ढे में लाश मिलने की खबर फैलते ही आसपास के पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

क्राइम इन्वेस्टिगेशन टीम ने शव को निकाला बाहर, हुई पहचान

घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस कार्यालय राजपुर और जिला पुलिस कार्यालय रौतहट की अपराध अनुसंधान (क्राइम इन्वेस्टिगेशन) टीम तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंची. पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद गड्ढे से महिला के शव को बाहर निकाला. जिला पुलिस कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान परोहा नगरपालिका वार्ड नंबर पांच निवासी शेख मोबिन की पत्नी मुस्कान खातून (24 वर्ष) के रूप में की गई है.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, डीएसपी बोले- जांच जारी

पुलिस ने बताया कि शव को पानी से बाहर निकालकर घटनास्थल पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रादेशिक अस्पताल गौर भेज दिया गया है. जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी एवं डीएसपी बसंत गौतम ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी. फिलहाल पुलिस ने घटना के पीछे की वजह जानने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rakesh kumar raj

Published by: Sumit Kumar

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >