बिहार विधानसभा चुनाव-2025 : आज शाम छह बजे थम जायेगा चुनाव प्रचार

जिले के आठ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 11 नवंबर यानि मंगलवार को मतदान होगा. स्वच्छ, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर से सभी तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है.

डुमरा. जिले के आठ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 11 नवंबर यानि मंगलवार को मतदान होगा. स्वच्छ, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर से सभी तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है. असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखने व उन्हें नियंत्रित करने के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रो में 77 स्थानों पर चेक पोस्ट व बॉर्डर सीलिंग प्वाइंट बनाया गया है. सभी चेक पोस्ट पर मतदान समाप्ति तक गुजरने वाले सभी वाहनों की जांच किया जायेगा. इस क्रम में यदि कोई अवैध वाहन मिलते है तो उसे पुलिस द्वारा जप्त करने की कार्रवाई की जाएगी. — उम्मीदवारों को उपयोग के लिए एक वाहन अनुमान्य मतदान के दिन प्रत्येक उम्मीदवारों को स्वयं के उपयोग के लिए एक वाहन, उनके निर्वाचन अभिकर्ता के लिए दूसरा वाहन व कार्यकर्ताओ के लिए एक अतिरिक्त वाहन अनुमान्य है. बताया गया है कि ऐसे अनुमान्य वाहन में चालक समेत अधिकतम पांच व्यक्ति बैठ सकते है. डीएम व एसपी ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि जिनके नाम से वाहन परमिट निर्गत है उनका वाहन में रहना अनिवार्य है. — आज थम जायेगा चुनाव प्रचार का शोर मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से सभी तरह के चुनाव प्रचार कार्य बंद हो जायेगा. सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में रविवार को संध्या 6 बजे से चुनाव प्रचार बंद हो जायेगा. इस अवधि के बाद चुनाव प्रचार कार्य करते हुए पाए जाने पर उक्त वाहन को जब्त कर लिया जायेगा. — मतदान के दिन इन वाहनों का होगा परिचालन • निजी वाहन मालिक के द्वारा अपने निजी कार्य के लिए वाहन का व्यवहार किया जा रहा है जो निर्वाचन से संबंधित न हो • निजी वाहन मालिक स्वयं व अपने परिवार के सदस्यों को मताधिकार के प्रयोग के लिए ले जाने के लिए मतदान केंद्र के सौ मीटर की परिधि के बाहर तक जा सकते है • अस्पताल वैन, एम्बुलेंस, डेयरी, पानी टैंकर, विद्युत आपातकालीन सेवा संबंधी वाहन, कर्तव्य पर तैनात पुलिस वाहन व निर्वाचन कार्य में लगे सरकारी सेवक के वाहन • सार्वजनिक यातायात के लिए निर्धारित मार्ग पर निर्धारित टर्मिनल के बीच चलने वाली बसे • रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डा, बस स्टैंड व अस्पताल आने-जाने के लिए टैक्सी, तीन पहिया स्कूटर व रिक्शा • बीमार व असहाय व्यक्तियों द्वारा स्वयं के उपयोग के लिए निजी वाहन • ड्यूटी पर पहुंचने के लिए सरकारी कर्मियों के उपयोग हेतु वाहन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >