बाइक की ठोकर से जख्मी बुर्जुग की मौत

नगर के कारगिल चौक बाइपास रोड में बुधवार की देर शाम बाइक की ठोकर से एक 65 वर्षीय बुर्जुग व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया.

सीतामढ़ी. नगर के कारगिल चौक बाइपास रोड में बुधवार की देर शाम बाइक की ठोकर से एक 65 वर्षीय बुर्जुग व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया. जख्मी बिहारी राय को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया, किंतु रास्ते में ही मौत हो गयी. वह डुमरा थाना क्षेत्र के मदनपुर वार्ड नंबर आठ के रहनेवाले थे. सूचना मिलने पर मेहसौल थाने की पुलिस पहुंचकर पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >