पूर्व के विवाद में बड़े भाई पर जानलेवा हमला, दो भाइयों समेत पांच नामजद

बथनाहा के बेलाही जयराम गांव में आपसी विवाद के चलते दो भाइयों ने मिलकर बड़े भाई को बुरी तरह पीटा। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

मारपीट सहियारा सीतामढ़ी:  जिले के बथनाहा प्रखंड अंतर्गत सहियारा थाना क्षेत्र के बेलाही जयराम गांव में पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है. आरोप है कि दो सगे छोटे भाइयों ने अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर बड़े भाई की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए. घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लहूलुहान अवस्था में घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मेजरगंज में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है.

अस्पताल में इलाजरत पीड़ित के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी

अस्पताल में इलाजरत पीड़ित सुरेंद्र सिंह के फर्दबयान के आधार पर सहियारा थाने में सुसंगत धाराओं के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश को लेकर उन पर यह हमला किया गया.

  • नामजद आरोपित: छोटे भाई उपेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह के अलावा सुनीता देवी, पूनम देवी और मुस्कान कुमारी.
  • घटनास्थल: सहियारा थाना क्षेत्र का बेलाही जयराम गांव.
  • पुलिसिया कार्रवाई: बयान दर्ज कर पुलिस मामले की विस्तृत छानबीन और आरोपितों की तलाश में जुट गई है.

सहियारा थाना पुलिस के अनुसार मामले में केस दर्ज कर अग्रतर विधिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: डीएम ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा की, स्पीडी ट्रायल में तेजी लाने के दिए निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रतिकांत झा

रतिकांत पिछले करीब 17 वर्षों से पत्रकारिता में निरंतर कार्यरत हैं. उन्हें राजनीति, धर्म-अध्यात्म, पर्व-त्योहार, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं जैसे बहुआयामी विषयों पर लगातार सटीक रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >