ई-रिक्शा से भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

सीतामढ़ी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बसौल चौक के पास छापेमारी की. एक ई-रिक्शा से 563 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद हुई, और एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया.

Liquor Smuggling Arrests: सीतामढ़ी पुपरी मद्य निषेध थाने की पुलिस टीम ने शुक्रवार की देर शाम सुरसंड थाना क्षेत्र के बसौल चौक के पास छापेमारी कर एक ई-रिक्शा से 563 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद की. मौके से शराब तस्करी के आरोप में एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान बोखड़ा थाना क्षेत्र के कुरहर गांव निवासी लालू सहनी के पुत्र सुनील कुमार के रूप में की गई है.

Sitamarhi News: ई-रिक्शा से हो रही थी अवैध खेप की ढुलाई

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुरसंड इलाके से ई-रिक्शा के जरिए अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है. इसी सूचना के आधार पर मद्य निषेध थाने की टीम ने बसौल चौक के पास घेराबंदी कर वाहन की तलाशी ली. तलाशी के दौरान ई-रिक्शा में छिपाकर रखी गई 563 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद की गई. पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ई-रिक्शा और अवैध शराब को अपने कब्जे में ले लिया है.

प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

इस संबंध में मद्य निषेध थाना के दारोगा मणिकांत कुमार के लिखित बयान पर स्थानीय थाना में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर सुनील कुमार को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि इस अवैध धंधे में शामिल अन्य तस्करों और नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की छानबीन की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Baidnath thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >