रिंग बांध पर बड़ा हादसा टला, लखनदेई नदी में गिरा ई-रिक्शा, चालक ने कूदकर बचाई जान

सीतामढ़ी में एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर लखनदेई नदी में जा गिरा। गनीमत रही कि चालक समय रहते वाहन से कूद गया और उसकी जान बच गई। यह हादसा रिंग बांध रोड पर हुआ।

Sitamarhi News: शहर के रिंग बांध रोड पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. एक ई-रिक्शा असंतुलित होकर लखनदेई नदी में जा गिरा, लेकिन चालक समय रहते वाहन से कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई.

हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई.

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ई-रिक्शा तेज रफ्तार में था. इसी दौरान चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया.

स्थानीय लोगों का कहना है कि बांध पर खड़ी बाइक और अन्य वाहनों के कारण सड़क संकरी हो गई थी. ई-रिक्शा मोड़ने में दिक्कत हुई और वह सीधे नदी में जा गिरा.

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी.

पुलिस मौके पर पहुंची और नदी में गिरे ई-रिक्शा को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू कराई.

ई-रिक्शा हुआ क्षतिग्रस्त

इस हादसे में चालक सुरक्षित बच गया, लेकिन ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया.

पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि रिंग बांध रोड पर सड़क किनारे वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग और संकरी जगह के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राकेश कुमार राज

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >