शराब के नशे में मारपीट कर सोने की चेन छीनी

थाना क्षेत्र के बुलाकीपुर गांव निवासी राम निहोरा राय की पत्नी कमला देवी ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

रीगा. थाना क्षेत्र के बुलाकीपुर गांव निवासी राम निहोरा राय की पत्नी कमला देवी ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में लिखा है कि ग्रामीण पवन कुमार पिता कृष्णदेव साह के यहां मुंडन समारोह में भाग लेने के लिए सपरिवार वहां जा रहा था तो रास्ते में सोहन राय, विमल राय, शिवाजी राय, गौरी राय, रवि राय, नारायण राय सभी शराब के नशे में पूरे परिवार को घेर लिया और मारपीट कर मुझे घायल कर दिया. साथ ही गले से सोने की चेन छीन ली. घायल अवस्था में इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. गंभीर स्थिति में सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >