दोस्त की सलाह से बदली बिहार के मजदूर की किस्मत, 49 रुपये लगाकर बना करोड़पति

Dream 11: बिहार के सीतामढ़ी जिले के एक मजदूर ने ड्रीम-11 से 1 करोड़ रुपए जीत लिया है. उसकी किस्मत फैंटेसी क्रिकेट प्लेटफॉर्म ड्रीम-11 ने बदल दी है. वह मुंबई में अपने पिता के साथ मजदूरी करता था.

Dream 11: बिहार के सीतामढ़ी जिले के एक मजदूर ने ड्रीम-11 से 1 करोड़ रुपए जीत लिया है. उसकी किस्मत फैंटेसी क्रिकेट प्लेटफॉर्म ड्रीम-11 ने बदल दी है. चंदू साह का बेटा चंद्रभूषण ने मात्र 49 रुपए लगाकर करोड़पति बना है. चंद्रभूषण मुंबई में अपने पिता के साथ एक कंपनी में मजदूरी करता था. उसने इसी साल ड्रीम-11 पर खेलना शुरू किया और अब तक करीब 35-40 मैच खेले हैं. हालांकि उसे क्रिकेट की ज्यादा जानकारी नहीं थी. वह केवल दोस्तों को देखकर ही यह गेम खेला करता था.

करोड़पति बनने के बाद हवाई जहाज से पहुंचा घर

पिछले दिनों एक मैच के दौरान जब वह काम कर रहा था तभी उसके पास फोन आया कि उसकी टीम पहले नंबर पर है. चंद्रभूषण ने केवल दो टीमें बनाई थीं और उनमें से एक ने टूर्नामेंट में टॉप रैंक हासिल किया. जीत की खबर मिलते ही खुशी से वह तुरंत हवाई जहाज से अपने घर सीतामढ़ी पहुंच गया. टैक्स कटौती कर बची हुई राशि उनके खाते में ट्रांसफर कर दी गई है. चंद्रभूषण ने कहा कि अब वह मजदूरी करने नहीं जाएंगे और इस पैसे से अपना खुद का बिजनेस शुरू करेंगे.

Also Read: री-एग्जाम को लेकर हाईकोर्ट में टली याचिका, जानें कब होगी सुनवाई

घर में है खुशी का माहौल

चंद्र भूषण ने बताया कि अब वह बाहर मजदूरी करने नहीं जाएगा. इसी पैसे से वह खुद का बिजनेस शुरू करेगा. उसने बताया कि चंद्रभूषण ने मात्र 2 टीम बनाई थी. उसके द्वारा बनाई गई टीम ने न सिर्फ पहला रैंक हासिल किया, बल्कि कुछ घंटों के भीतर ही वह करोड़पति भी बन गया. जिसके बाद घर में खुशी का माहौल है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >