जल संसाधन विभाग के सचिव ने किया निरीक्षण

लखनदेई नदी के जीर्णोद्धार को लेकर शनिवार को सूबे के जलसंसाधन विभाग के सचिव चैतन्य प्रसाद ने मटियार, मधुबनी व अन्य गांवों से गुजरने वाली लखनदेई नदी का जायजा लिया.

बथनाहा. लखनदेई नदी के जीर्णोद्धार को लेकर शनिवार को सूबे के जलसंसाधन विभाग के सचिव चैतन्य प्रसाद ने मटियार, मधुबनी व अन्य गांवों से गुजरने वाली लखनदेई नदी का जायजा लिया. बताया गया कि बथनाहा विधायक अनिल कुमार ने किसानों की समस्या को देखते हुए बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के मंत्री विजय सिन्हा से मिलकर बथनाहा विधानसभा के किसानों के समस्याओं अवगत कराया था. इसको लेकर मंत्री ने सचिव चैतन्य प्रसाद को स्थल निरीक्षण कर तुरंत लखनदेई नदी की धारा को पुनर्जीवित करने व उससे निकली नहरों को पुनरस्थापित करने आदेश दिया था. वहीं, विधायक अनिल कुमार ने जल संसाधन विभाग के मंत्री से मटियार टोला, सिंगरहिया, धुमहा, शिवनगर एवं अधवारा नदी के सुपैना, हरिबेला व मेजरगंज प्रखंड के लखनदेई मनुषमारा नदी के कुरवा पार मरुआ सिंह घाट गजहरवा एवं सोनबरसा प्रखंड के अधवारा समूह नदी में चिलरा में सुलिस गेट निर्माण कर नहर निकासी करने की मांग रखी थी. मौके पर अधिकारियों की टीम के अलावा भाजपा के मंडल महामंत्री ई पुरुषोत्तम आनंद ऊर्फ विपुल मिश्रा, महंथ रामकृष्ण दास, उमेश कुमार सिंह व अर्जुन कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >