Dowry Case Choraut: सीतामढ़ी जिले के चोरौत थाना क्षेत्र अंतर्गत यदुपट्टी गांव की एक विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों पर अतिरिक्त दहेज प्रताड़ना, दूसरी शादी करने और जान से मारने की धमकी का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता ने देवर पर अभद्र व्यवहार का भी आरोप जड़ा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करने का आरोप
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के उच्चैठ दुर्गास्थान निवासी पिंकी कुमारी की शादी 13 दिसंबर 2024 को यदुपट्टी निवासी अजीत कापर से हुई थी.
- शादी के बाद पति अजीत कापर, ससुर अशोक कापर, सास सबिता देवी, देवर अंकित कुमार, ननद पूजा कुमारी तथा पति के नाना दाहो कापर व नानी मुन्द्रकला देवी द्वारा 5 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी.
- पिता द्वारा 3 लाख रुपये दिए जाने के बाद पति ने चारपहिया वाहन खरीदा और मुंबई चला गया.
दूसरी शादी, अभद्र व्यवहार और कमरे में बंद करने का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि पति ने मुंबई जाकर दूसरी शादी कर ली और शेष 2 लाख रुपये न देने पर जान से मारने व रिश्ता खत्म करने की धमकी दी.
- दो माह पूर्व देवर ने विवाहिता के साथ अभद्र व्यवहार का प्रयास किया.
- विरोध करने पर सास, ससुर व देवर ने मारपीट कर पीड़िता को कमरे में बंद कर दिया.
पुलिस ने दर्ज किया मामला
थानाध्यक्ष मोनी कुमारी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर सभी 7 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें: पुलिस ने विशेष अभियान में पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपियों समेत 10 को किया गिरफ्तार
