sitamarhi news: जनता दरबार में डीएम ने 112 आवेदकों की सुनी समस्या

आमलोगों के समस्या के निदान के लिए समाहरणालय में शुक्रवार को जनता दरबार कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमे डीएम रीचि पांडेय ने सभी आवेदकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओ से अवगत हुए.

डुमरा. आमलोगों के समस्या के निदान के लिए समाहरणालय में शुक्रवार को जनता दरबार कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमे डीएम रीचि पांडेय ने सभी आवेदकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओ से अवगत हुए. इस दौरान उन्होंने कई मामलो का ऑन द स्पॉट निदान कराया तो कई मामलो को लेकर संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया. समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में डीएम ने 112 आवेदकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओ को सुना. बताया गया कि जनता दरबार में पहुंचे आवेदकों में अधिकांश मामले अतिक्रमण, भूमि विवाद, आपसी विवाद, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, विद्युत व पीएचईडी से संबंधित रहा. जनता दरबार में शामिल अधिकारियो को डीएम ने निर्देश दिया कि प्राप्त जन शिकायतों के निष्पादन की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें. इसमें किसी भी तरह की कोताही स्वीकार्य नहीं होगी. इसके अलावा उन्होंने लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम से संबंधित द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के तहत 22 मामलो की सुनवाई किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >