जिला पार्षद पति हत्याकांड में राजद सख्त, सरकारी नौकरी और एक करोड़ मुआवजे की मांग

सीतामढ़ी में जिला पार्षद पति बैद्यनाथ महतो की हत्या के विरोध में राजद ने कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है. पार्टी ने दो दिनों में सभी अपराधियों की गिरफ्तारी, स्पीडी ट्रायल और पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये के मुआवजे और सरकारी नौकरी देने की मांग की है.

Sitamarhi News: सीतामढ़ी. जिला पार्षद पति बैद्यनाथ महतो की हत्या के विरोध में रविवार को राजद जिला कार्यालय में शोकसभा आयोजित की गयी. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने की. इस दौरान राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. शोकसभा में हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों को दो दिनों के अंदर गिरफ्तार करने, स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने और कथित साजिशकर्ताओं के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग उठायी गयी.

दो दिनों में सभी अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग

शोकसभा में राजद नेताओं ने बैद्यनाथ महतो हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. नेताओं ने कहा कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए. उन्होंने पुलिस प्रशासन से दो दिनों के अंदर आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की.

स्पीडी ट्रायल से दोषियों को सजा देने की मांग

राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हत्याकांड में स्पीडी ट्रायल चलाने की मांग की. उनका कहना था कि दोषियों के खिलाफ जल्द कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें कड़ी सजा दिलायी जानी चाहिए. साथ ही कथित साजिशकर्ताओं की भूमिका की भी जांच कर कार्रवाई की मांग की गयी.

आश्रित को सरकारी नौकरी और एक करोड़ मुआवजे की मांग

शोकसभा में मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग भी उठायी गयी. इसके साथ ही पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा और पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गयी. नेताओं ने कहा कि परिवार को आर्थिक और सुरक्षा संबंधी मदद मिलना जरूरी है.

पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का दिया भरोसा

राजद नेताओं ने कहा कि पार्टी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है. उन्होंने हर स्तर पर परिवार को सहयोग देने की बात कही. बताया गया कि राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी दूरभाष पर शोकाकुल परिवार से बात कर संवेदना व्यक्त की है.

शोकसभा में बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता रहे मौजूद

शोकसभा में मो. जलालुद्दीन खां, गौहर समी, सुनील कुमार यादव, रामकृष्ण महतो, डॉ. सुरेंद्र महतो, डॉ. मिहिर राज, मो. अमीरुल, परवेज आलम, अभिजीत कुमार, अरविंद कुमार, अफसर, कमाल, अवधेश कुमार, मो. कौशर खां व मो. मजहर समेत अन्य राजद नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: BRICS Summit 2026: दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखी चंपारण की धमक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रतिकांत झा

रतिकांत पिछले करीब 17 वर्षों से पत्रकारिता में निरंतर कार्यरत हैं. उन्हें राजनीति, धर्म-अध्यात्म, पर्व-त्योहार, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं जैसे बहुआयामी विषयों पर लगातार सटीक रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >