महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना समाज का विकास संभव नहीं : डीएम

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में शुक्रवार को डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.

शिवहर. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में शुक्रवार को डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.डीएम ने अपने संदेश में कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और उनके सशक्तिकरण के बिना समाज का विकास संभव नहीं है.सरकार महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है.जिनका लाभ उठाकर महिलाएं अपने जीवन में नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं.डीएम ने महिलाओं के आत्मसम्मान और आय बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा महिलाओं से आग्रह किया कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने समुदाय में सक्रिय भूमिका निभाएं.इस दौरान डीएम ने बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में ब्यूटी पार्लर और सिलाई के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 10 महिलाएं कमरौली के रिचा कुमारी व सुधा वर्मा, नयागांव के वंदना कुमारी, माधोपुर छाता के गीता देवी, धनकौल के शिल्पी कुमारी, पवित्र नगर के शीला झा, शिवहर के मंजू कुमारी व अनुराधा कुमारी, अशौगी के रंजू कुमारी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.मौके पर परीक्ष्यमान वरीय उप समाहर्ता सुश्री दीक्षा भगत, शिवहर बीडीओ मोहम्मद राहिल, जिला कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक अनुराधा रंजन कुमारी, नवोदय के प्राचार्या सुषमा सिन्हा, डीडीएम नाबार्ड संजय कुमार चौधरी, एलडीएम रविशंकर प्रसाद, एसडीआर संजय कुमार, आरसेटी निदेशक पवन कुमार व आरसेटी के कर्मचारी मनीष कुमार समेत कई मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >