Sitamarhi news : अचेत पड़े युवक की मौत

सीतामढ़ी-पुपरी रोड के मध्य स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार की सुबह 4:30 बजे एक 28 वर्षीय युवक को अचेत अवस्था में देखा गया.

Sitamarhi news : बाजपट्टी. सीतामढ़ी-पुपरी रोड के मध्य स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार की सुबह 4:30 बजे एक 28 वर्षीय युवक को अचेत अवस्था में देखा गया. जब उसे अस्पताल भेजा गया तब उसकी मौत हो चुकी थी. मृतक की पहचान बाजपट्टी निवासी स्व चंदे साह के पुत्र विकास कुमार के रूप में की गयी. इसको लेकर पेट्रोल पंप के मैनेजर मिथुन कुमार ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसमें बताया गया है कि बुधवार की सुबह पेट्रोल पंप के सामने के दुकानदार कमलेश ने उसे यह सूचना दी. इसके बाद उसने पुलिस को बुलाया और उसे अस्पताल भेजा गया. मृत पाए जाने पर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. उसमें बताया गया है कि उसके माता-पिता दोनों स्वर्गवासी हो चुके हैं. पत्नी भी उसे छोड़ चुकी है. इसको लेकर वह काफी डिप्रेशन में रहा करता था. इसी कारण शौच करने आया और उसकी हर्टअटैक से मृत्यु हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >