दो ट्रक की टक्कर में रून्नीसैदपुर के चालक की मौत

विगत बुधवार को एनएच-27 पर मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सियारी पुल के समीप हुये दो ट्रकों के बीच आमने सामने की टक्कर में एक ट्रक चालक की मौत दुर्घटनास्थल पर ही हो गयी.

रून्नीसैदपुर. विगत बुधवार को एनएच-27 पर मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सियारी पुल के समीप हुये दो ट्रकों के बीच आमने सामने की टक्कर में एक ट्रक चालक की मौत दुर्घटनास्थल पर ही हो गयी. मृत ट्रक चालक की पहचान रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के मोरसंड पंचायत के गौरीगामा निवासी स्व युगपलटन सिंह के करीब 40 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार सिंह के रूप में की गयी है. पोस्टमार्टम के पश्चात मृतक का पार्थिव शरीर गुरूवार को उनके पैतृक आवास पर पहुंचा. शव के पहुंचते हीं मृतक के परिवार में चीख पुकार मच गयी. वहीं, गांव में सन्नाटा छा गया. लोग हतप्रभ थे. मृतक के परिवार में उनकी पत्नी व दो छोटे-छोटे बच्चे हैं जिनमें एक पुत्र व एक पुत्री है. पत्नी रोते रोते बेहोश हो जा रही थी कि अब उनके बच्चों का परवरिश होगा तो कैसे. स्थानीय लोगों व मृतक के पड़ोसी मदन सिंह ने बताया कि करीब छह माह पूर्व कृष्ण कुमार सिंह के पिता युगपलटन सिंह की मृत्यु हो गयी थी और करीब दो माह पूर्व मृतक के बड़े भाई सुशील कुमार सिंह की मौत परसौनी थाना के समीप बाइक दुर्घटना में हो गयी. अभी परिवार इस सदमे से उबरा भी नहीं था कि कृष्ण कुमार सिंह की मौत उस परिवार पर एक बार पुनः कहर बनकर टूट पड़ा है. गुरुवार की देर शाम मृतक कृष्ण कुमार सिंह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक आवास गौरीगामा गांव स्थित सती स्थान श्मशानघाट पर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >