सुरसंड में सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत

थाना क्षेत्र के कोआड़ी गांव के समीप एसएच 87 पर शुक्रवार को देर रात दरभंगा से परीक्षा दिलवाकर बाइक से लौट रहे पिता व पुत्री की तेज रफ्तार वाहन से कुचलकर मौत हो गयी.

सुरसंड (सीतामढ़ी) थाना क्षेत्र के कोआड़ी गांव के समीप एसएच 87 पर शुक्रवार को देर रात दरभंगा से परीक्षा दिलवाकर बाइक से लौट रहे पिता व पुत्री की तेज रफ्तार वाहन से कुचलकर मौत हो गयी. उनकी पहचान परिहार थाने के बराही वार्ड संख्या 14 निवासी राजाराम साह (46) व उनकी पुत्री मधु प्रिया (20) के रूप में हुई है. बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है.

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. ग्रामीणों ने बताया कि राजाराम अपनी पुत्री को बीए पार्ट टू का एग्जाम दिलवाकर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी बीच कोआड़ी गांव के समीप तेज रफ्तार वाहन ने पिता व पुत्री को कुचल दिया. इससे दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वह किशोरी पेट्रोलियम के समीप एक छोटी सी दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे. एक पुत्र विशाल कुमार (22) व एक पुत्री अंशु प्रिया (18) का रो-रोकर बुरा हाल है. पत्नी अल्का देवी बदहवास है. परिवार के भरण पोषण की जिम्मेवारी अब पुत्र विशाल के कंधों पर आ गयी है. पारिवारिक स्थिति काफी दयनीय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >