रोहुआ के भाग्य नारायण साह की हृदय गति रुकने से फरीदाबाद में मौत

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रोहुआ पंचायत के रोहुआ गांव निवासी भाग्य नारायण साह 44 का सोमवार को फरीदाबाद में हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई है.

डुमरी कटसरी: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रोहुआ पंचायत के रोहुआ गांव निवासी भाग्य नारायण साह 44 का सोमवार को फरीदाबाद में हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई है.बताया जाता है कि भाग्य नारायण साह फरीदाबाद में ही रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे.उसके एक पुत्री काजल कुमारी तथा दो पुत्र सोनू कुमार 16 एवं विकास कुमार 13 की है. सभी बच्चे उनकी पत्नी सुनीता देवी के साथ गांव में ही रहती है. वही फरीदाबाद में सोमवार की सुबह भाग्य नारायण साह को अचानक दिल का दौरा पड़ने पर परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाया गया.जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया तथा मंगलवार को दोपहर एंबुलेंस से भाग्य नारायण साह का पार्थिव शरीर रोहुआ गांव पहुंचते ही चिख पुकार मच गई और पत्नी सुनीता देवी के साथ पुत्र- पुत्री का रो रो कर बुरा हाल है. वहीं गांव के लोगों और परिजनों द्वारा उन्हें संभाला गया तथा शव का अंतिम दाह संस्कार नदी के किनारे कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >