बिजली के हाइटेंशन तार की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

राम सागर राय की बिजली के हाइटेंशन तार के चपेट में आने से मौत हो गयी.

सुप्पी. थाना क्षेत्र के बरहरवा पंचायत अंतर्गत पकड़ी कोठी वार्ड नंबर पांच निवासी 50 वर्षीय राम सागर राय की बिजली के हाइटेंशन तार के चपेट में आने से मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त मृतक सुबह पांच बजे के करीब हरपुर दूध लेने जा रहा था. सड़क पर बिजली के हाइटेंशन तार के चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. उक्त मृतक के चार पुत्र व तीन पुत्री है. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष विष्णु देव कुमार पुलिस जवानों के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पत्नी गंगाजली देवी का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं, घटना के बाद स्थानीय प्रमुख प्रतिनिधि नागेंद्र राय, मुखिया रंजीत कुमार दास, पंसस अविनाश पासवान समेत अन्य जनप्रतिनिधि ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना व्यक्त की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >