sitamarhi news : पीटीसी उत्तीर्ण 27 सिपाहियों को एएसआइ में मिला प्रमोशन

जिले के विभिन्न थानों व पुलिस प्रतिष्ठानों में पोस्टेड कुल 27 पीटीसी उत्तीर्ण सिपाहियों को सहायक अवर निरीक्षक(एएसआइ) के पद पर प्रमोशन दिया गया है.

सीतामढ़ी. जिले के विभिन्न थानों व पुलिस प्रतिष्ठानों में पोस्टेड कुल 27 पीटीसी उत्तीर्ण सिपाहियों को सहायक अवर निरीक्षक(एएसआइ) के पद पर प्रमोशन दिया गया है. इसको लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के पुलिस उप महानिरीक्षक(कार्मिक) ने आदेश जारी किया है. इसके मुताबिक, सीतामढ़ी जिला बल से एएसआइ के पद पर प्रमोशन सूची में पीटीसी उत्तीर्ण नेयाज अहमद, अशोक कुमार साह, संतोष कुमार सिंह(पीटीसी-655), सुनील कुमार, रंजीत कुमार, धनंजय कुमार, धनंजय सिंह, प्रदीप साह, अमरजीत प्रसाद, विनोद कुमार, अजय कुमार, राम केश्वर यादव, जर्नादन कुमार, संजय कुमार, सुरेश पंडित, संतोष कुमार सिंह(पीटीसी-644), राम गणेश कुमार, शैलेंद्र कुमार, कुमार दीपक सिंह, अनिल कुमार पांडेय, कृष्णा यादव, संजीत कुमार, उपेंद्र प्रसाद महतो, राहुल कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार चौधरी, जुली कुमारी तथा सरोज कुमार के नाम शामिल हैं. वहीं, शिवहर जिला बल से पीटीसी उत्तीर्ण मो शमीम को एएसआइ में प्रमोशन दिया गया है. मालूम हो कि राज्य में कुल 990 पीटीसी उत्तीर्ण सिपाहियों को एएसआइ में प्रोन्नत किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >