Sitamarhi : कुशमारी पंचायत के मुखिया को पितृशोक

प्रखंड की कुशमारी पंचायत के मुखिया प्रेमचंद कुमार के पिता नंदकिशोर साह (72 वर्ष) का हृदयगति रुकने से निधन हो गया.

रीगा. प्रखंड के कुशमारी पंचायत के मुखिया प्रेमचंद कुमार के पिता नंदकिशोर साह (72 वर्ष) का हृदयगति रुकने से निधन हो गया. वे धार्मिक एवं सामाजिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे. अपने पंचायत में काफी लोकप्रिय थे. मुखिया के पिता के आकस्मिक निधन पर मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष विजेंद्र कुमार यादव, मुखिया अनिल कुमार मंडल, पूर्व मुखिया कामेश नंदन सिंह, विजय कुमार यादव, पूर्व मुखिया शैलेंद्र प्रसाद, रामवृक्ष महतो, टैगोर अकादमी के निदेशक भूपेश कुमार, आशुतोष कुमार बबलू, संतोष यादव, संजीव कुमार चौधरी, विश्वनाथ बुंदेला आदि ने शोक जताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >