sitamarhi news : समन्वय के साथ योजनाओं को ससमय पूर्ण करें : डीएम

डीएम रिची पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई. इस दौरान जिले में संचालित विकासात्मक एवं आपदा प्रबंधन से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई.

डुमरा. डीएम रिची पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई. इस दौरान जिले में संचालित विकासात्मक एवं आपदा प्रबंधन से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई. डीएम ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे योजनाओं की प्रगति में आ रही बाधाओं को चिह्नित कर शीघ्र निष्पादन के लिए समन्वय स्थापित करें. उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा कि इसके लिए संबंधित अंचल अधिकारियों के साथ समन्वय कर समाधान निकालना सुनिश्चित करें. डीएम ने स्पष्ट कहा कि विकास योजनाओं में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं की जाएगी. विभागीय समन्वय एवं नियमित फील्ड विजिट से ही योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जा सकता है. सभी प्रखंडों के नोडल पदाधिकारी को निर्देशित किया कि फील्ड विजिट के दौरान ग्रामीण सड़कों की स्थिति से अवगत होकर इस संबंध में प्रतिवेदन भेजना सुनिश्चित करेंगे. डीएम ने कहा कि आपदा पूर्व तैयारी के दृष्टिकोण से संबंधित विभाग अपने कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करें, ताकि आगामी मानसून सत्र में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो. मौके पर डीडीसी मनन राम समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >