पत्नी व साली की प्रताड़ना से युवक ने की आत्महत्या

तरियानी छपरा थाना क्षेत्र के छपरा डेरा टोला निवासी किशुन सहनी के 25 वर्षीय पुत्र, धीरज सहनी ने अपनी ही पत्नी और साली की प्रताड़ना से अपने जीवन लीला ही समाप्त कर लिया.

तरियानी. तरियानी छपरा थाना क्षेत्र के छपरा डेरा टोला निवासी किशुन सहनी के 25 वर्षीय पुत्र, धीरज सहनी ने अपनी ही पत्नी और साली की प्रताड़ना से अपने जीवन लीला ही समाप्त कर लिया. तरियानी छपरा अंतर्गत डेरा टोला निवासी धीरज बीते कुछ दिनों से अपनी ही पत्नी निशा कुमारी एवं साली साजन देवी से घरेलू विवादों को लेकर परेशान था. जिससे धीरज ने सोमवार को बीते रात फांसी के फंदे से लटक कर अपने जीवन लीला समाप्त कर लिया. सूचना मिलते ही तरियानी छपरा मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं तरियानी छपरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि 25 वर्षीय धीरज ने घरेलू विवाद को लेकर आत्महत्या की है. वहीं सभी पहलुओं से जांच जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >