जिस आरोपी की तलाश में पुलिस दे रही थी दबिश, उसकी मौत हो गई, 10 वर्षीय बच्चे का अब तक सुराग नहीं

मेजरगंज से 10 वर्षीय बच्चे के अपहरण मामले में नामजद आरोपी प्रकाश भगत की उसके गृह क्षेत्र में पेड़ से लटकी लाश मिली है. पुलिस बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए इलाके में छापेमारी कर रही है.

Sitamarhi News: मेजरगंज थाना क्षेत्र के सोनौल महोदय गांव से 10 वर्षीय बालक के अपहरण मामले में नामजद आरोपी प्रकाश भगत की उसके गृह क्षेत्र में मौत हो गई. पुलिस ने घटना की पुष्टि की है. वहीं अपहृत बालक अविनाश कुमार की सकुशल बरामदगी के लिए मेजरगंज और मुजफ्फरपुर जिले की साहेबगंज थाना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है.

27 अगस्त को दर्ज हुई थी प्राथमिकी

अपहृत बालक की मां सीमा देवी ने 27 अगस्त को मेजरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसमें मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के परसा सहन निवासी प्रकाश भगत को नामजद आरोपी बनाया गया था.

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि प्रकाश भगत ने 10 वर्षीय अविनाश कुमार का अपहरण किया है. बताया गया कि आरोपी मेजरगंज में निर्माणाधीन पावर ग्रिड में मजदूरी करता था.

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने की छापेमारी

मामला दर्ज होने के बाद मेजरगंज पुलिस और साहेबगंज थाना पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संयुक्त रूप से कई स्थानों पर छापेमारी की. पुलिस आरोपी की तलाश के साथ अपहृत बालक की बरामदगी के लिए भी संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही थी.

गृह क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला आरोपी

इसी बीच प्रकाश भगत अपने गृह क्षेत्र में एक नीम के पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की पुष्टि की और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की.

प्रकाश भगत की मौत के बाद भी अपहृत बालक की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी हुई है.

अपहृत बालक की सकुशल बरामदगी के लिए कार्रवाई जारी

मेजरगंज थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि अपहरण मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. नामजद आरोपी प्रकाश भगत की मौत हो गई है, लेकिन अपहृत बालक अविनाश कुमार की सकुशल बरामदगी पुलिस की प्राथमिकता है.

मेजरगंज और साहेबगंज पुलिस कर रही संयुक्त कार्रवाई

पुलिस के अनुसार बालक के अपहरण से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. मेजरगंज और साहेबगंज पुलिस आपसी समन्वय के साथ बच्चे की तलाश में जुटी है. पुलिस संभावित स्थानों और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें:बैरिया में बिजली मिस्त्री की करंट से मौत, शव रखकर पावर सबस्टेशन पर ग्रामीणों का प्रदर्शन



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amrendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >