तालाब में डूबने से बच्चे की मौत

थाना क्षेत्र के महादेवपट्टी गांव स्थित तालाब में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी.

परिहार. थाना क्षेत्र के महादेवपट्टी गांव स्थित तालाब में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरातफरी मची रही. जानकारी के अनुसार, महादेवपट्टी गांव निवासी संजय कुमार बैठा का 18 माह का बेटा रूस्तम कुमार के रूप में हुई है. मृत बच्चा अपनी मां के साथ तालाब गया था. किनारे पर रूस्तम को रख मां कपड़ा धोने लगी, तभी बच्चा फिसलते हुए पानी से भरे तालाब में चला गया. मां जब-तक बचाने के लिए दौड़ी, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद मृत बालक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृत बालक की मां और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >