मेजरगंज में नहर में डूबने से बालक की मौत

थाना क्षेत्र के हिरोलबा गांव निवासी इंद्रजीत पासवान के 10 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार की मौत पानी में डूबने से हो गयी.

मेजरगंज. थाना क्षेत्र के हिरोलबा गांव निवासी इंद्रजीत पासवान के 10 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार की मौत पानी में डूबने से हो गयी. जानकारी के अनुसार, शिवम गांव के पूर्व उत्तर दिशा में नहर के पास खेल रहा था, जहां उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया. घटना बुधवार के तीन बजे शाम की बतायी जा रही है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष घटनास्थल पहुंच आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजन को सौंप दिया गया. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी तक परिजन द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है, आवेदन मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >