बुलेट सवार युवक से सोने की चेन, हनुमानी व अंगूठी छीनी

थाना क्षेत्र के खरसान-उसरहिया रोड में अंडा फार्म से पूरब बाइक सवार तीन अपराधियों ने बुलेट बाइक सवार युवक से सोने की चेन, हनुमानी व अंगूठी छीन ली.

रीगा. थाना क्षेत्र के खरसान-उसरहिया रोड में अंडा फार्म से पूरब बाइक सवार तीन अपराधियों ने बुलेट बाइक सवार युवक से सोने की चेन, हनुमानी व अंगूठी छीन ली. इस संबंध में थाना क्षेत्र के खरसान गांव के वार्ड नंबर छह निवासी राम कैलाश सिंह के पुत्र रौशन कुमार ने थाना मेें आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में बताया है कि अपराधियों की उम्र करीब 25 वर्ष के आसपास थी. इसमें एक की पहचान खरसान गांव निवासी प्रदीप महतो के पुत्र लाल महतो के रुप में की है. हल्ला सुनकर आसपास के ग्रामीण जुटे, तब अपराधकर्मी(बीआर 30 एबी 6249) बाइक छोड़कर भाग निकला. पुलिस ने बाइक जब्त कर लिया है. पुलिस के अनुसार, प्राप्त आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >