सीतामढ़ी. यूपी के वाराणसी स्थित रामेश्वरम महिला छात्रावास में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही बिहार के सासाराम जिला निवासी स्नेहा सिंह कुशवाहा की संदेहास्पद मौत को लेकर सीतामढी कुशवाहा संघ द्वारा कैंडल मार्च तथा शोक सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्नेहा की संदेहास्पद मौत के बाद उत्तरप्रदेश पुलिस ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से आनन-फानन में जला दी. ऐसी शर्मनाक घटना होने के बाद भी उत्तरप्रदेश, बिहार एंव केंद्र सरकार सुस्त है. स्नेहा सिंह कुशवाहा के आत्मा की शांति एवं इस घटना की न्यायिक जांच हेतु सीतामढी कुशवाहा संघ द्वारा कैंडल मार्च शहर स्थित राजेन्द्र भवन से जानकी मंदिर सीतामढी तक निकाला गया. जानकी मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा कर उनके आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया. संघ के अध्यक्ष डॉक्टर सुरेश कुमार ने कहा कि ऐसी घटना देश में बार-बार होती है. अभी हाल हीं में कोलकाता व हाथरस में भी इस तरह का कांड हुआ. इसके लिए दोषी को कठोर से कठोर सजा देने हेतु कानून बनाए जाने की मांग किया गया. संघ के सलाहकार भाग्यनारायण सिंह ने कहा कि इस तरह की घटना जब भी घटती है तो सीतामढ़ी कुशवाहा संघ न्याय के लिए जनसमूह में सड़क पर उतरती है. देश के किसी भी बेटी बहन के साथ घटना करने वालो के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग किए. राजद नेत्री मधु मंजर ने इस तरह की घटना पर बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की नारा को फेल बताते हुए घोर निंदा की. विधायक राजेन्द्र कुमार राम ने भी घटना को शर्मनाक बताते हुए दोषी को कठोर दंड देने की मांग की. पूर्व विधान पार्षद राज किशोर कुशवाहा ने देश की बेटी बहन की अस्मिता की सुरक्षा हेतु सरकार को त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषी को कठोर से कठोर दंड देने की मांग की. भाजपा जिला महामंत्री राम अधार महतो ने सरकार से अनुरोध किया कि अतिशीघ्र न्यायिक जांच हो. रा लोक मोर्चा नेता महंथ सिंह ने जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की. मौके पर सचिव जयराम सिंह, उपसचिव नरेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष श्री विजय कुमार सिंह, सह कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार, नीरज सिंह, सुरेश सिंह, राम प्रमोद सिंह, राम निवास सिंह, गंगा धर सिंह, डॉक्टर मणिशंकर सिंह, शुकेश्वर सिंह, रौशन कुमार, राजा कुशवाहा, श्याम सिंह व अनेक राजनीतिक दल के लोग राज किशोर सिंह, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि राज किशोर सिंह, निर्भय कुशवाहा, मो शकील व गणेश शरार्फ समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
