सेवा संकल्प अभियान: भारतीय जनता पार्टी के रुन्नीसैदपुर दक्षिणी (मुख्यालय) मंडल के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण कार्यशाला सह बैठक प्रखंड मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक रामजानकी मंदिर परिसर में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार ने की. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर तथा जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' की रणनीति तय की गई.
महीने भर चलेंगे सेवा और रचनात्मक कार्यक्रम
बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज कुमार सिंह, राजेश चौधरी और अरुण गोप ने कार्यकर्ताओं को अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एक माह के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे:
- जागरूकता व सेवा: आशीर्वाद का दीया, नमो सेवा गाथा, सेवा ज्योति यात्रा और सेवा सेतु अभियान.
- बाल व युवा विकास: पच्चीस करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, सपनों का भारत और राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज.
- सामाजिक गतिविधियां: आंगन उत्सव, कहानी बदलाव की, रंगोली राष्ट्र कार्यक्रम और जन सेवक महाकुंभ.
- विकसित भारत संकल्प यात्रा: केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना.
अभियान के सफल संचालन के लिए बनी संचालन समिति
सभी कार्यक्रमों के सुचारू क्रियान्वयन के लिए मंडल स्तर पर प्रभारियों की घोषणा की गई. अरविंद गुप्ता को मंडल कार्यक्रम संयोजक तथा ललन झा और रजनीश चंद्र को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई. इसके अलावा युगल किशोर गुप्ता, राम दिनेश पंडित, कमलेश कुमार, छोटन झा, अमित कुमार, रूपा देवी, राजू कुमार, नरेंद्र प्रसाद सिंह, देवनारायण भगत, राहुल कुमार, बिहारी शरण, अनूठी देवी और मनोज कुमार को अलग-अलग आयोजनों का संयोजक बनाया गया है.
ये भी पढ़ें: ग्रामीणों के आंदोलन का असर: कुरहर के चिकुआ टोल में जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू, राबिस गिराने का काम तेज
