प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस से शुरू होगा भाजपा का सेवा पखवाड़ा, सीतामढ़ी में कार्यक्रमों की पूरी तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से शुरू हो रहे सेवा पखवाड़ा की तैयारी भाजपा नगर पूर्वी मंडल में तेज हो गई है. 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत 'सेवा-संकल्प अभियान' के तहत कई जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

Sitamarhi News: सीतामढ़ी. भाजपा नगर पूर्वी मंडल की कार्यशाला बैठक मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय, सिमरा, डुमरा में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गगनदेव कुमार यादव ने की. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गयी. कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए विभिन्न संयोजकों की घोषणा भी की गयी.

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा पखवाड़ा

बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू होने वाला सेवा पखवाड़ा एक महीने तक चलेगा. इसके तहत सेवा-संकल्प अभियान के माध्यम से विभिन्न सामाजिक और जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे.

कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों की रूपरेखा और उनके संचालन से जुड़ी जिम्मेदारियों की जानकारी दी गयी.

सेवा-संकल्प अभियान के तहत होंगे कई कार्यक्रम

बैठक में बताया गया कि ‘सेवा-संकल्प अभियान : जन सेवा ही प्रमुख सेवा’ के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

इनमें आशीर्वाद का दिया, सपनों का भारत, नमो सेवा गाथा, आंगन उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा हेतु अभियान, रंगोली, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज और जन सेवा महाकुंभ जैसे कार्यक्रम शामिल हैं.

कार्यक्रमों के लिए संयोजकों की घोषणा

सेवा पखवाड़ा के दौरान प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए संयोजकों की घोषणा की गयी. कार्यकर्ताओं को संबंधित कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपकर उन्हें समयबद्ध तरीके से आयोजन पूरा करने की तैयारी की गयी.

बैठक में अभियान को प्रभावी तरीके से आयोजित करने और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई.

मंडल स्तर पर कार्यक्रमों को सफल बनाने पर जोर

कार्यशाला में सेवा पखवाड़ा को मंडल स्तर पर प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया. कार्यकर्ताओं से कहा गया कि सभी कार्यक्रमों को व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया जाए और अधिक से अधिक लोगों को इनसे जोड़ा जाए.

बैठक में अभियान की गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाए रखने पर भी चर्चा हुई.

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में महामंत्री चुनचुन सिंह मौजूद रहे. इसके अलावा हरिहर प्रसाद, समीर कुमार सिंह, उपेंद्र ठाकुर, अजीत कुमार चौधरी, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, सुजीत कुमार, राजकुमार पासवान, देवेंद्र पासवान, सुमित कुमार, संजय कुमार गुप्ता, अवध किशोर यादव, सुबोध रंजन झा, राकेश शाह, राजाराम सिंह, राजदेव प्रसाद, अमरेंद्र ठाकुर, मदन साह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

सेवा पखवाड़ा को लेकर तैयारी तेज

कार्यशाला के बाद भाजपा नगर पूर्वी मंडल की ओर से सेवा पखवाड़ा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गयी हैं. 17 सितंबर से शुरू होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गयी हैं.

यह भी पढ़ें: गांधी चौक पर अब नहीं खड़े होंगे वाहन सड़क किनारे, पहले बनेगी पार्किंग और पिंक टॉयलेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रतिकांत झा

रतिकांत पिछले करीब 17 वर्षों से पत्रकारिता में निरंतर कार्यरत हैं. उन्हें राजनीति, धर्म-अध्यात्म, पर्व-त्योहार, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं जैसे बहुआयामी विषयों पर लगातार सटीक रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >