एसपी पर पथराव की घटना पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने जताई चिंता, युवाओं से की शांति बनाए रखने की अपील

सीतामढ़ी में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और आगजनी पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने चिंता व्यक्त की है. उन्होंने एसपी अमित रंजन पर हुए पथराव की कड़ी निंदा करते हुए युवाओं से शांति बनाए रखने की अपील की है.

Sitamarhi News: सीतामढ़ी जिले में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा, आगजनी और पथराव की घटनाओं पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध-प्रदर्शन सभी का अधिकार है, लेकिन यह हमेशा शांतिपूर्ण और कानून के दायरे में होना चाहिए.

उन्होंने कहा कि हिंसा और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना किसी भी आंदोलन की भावना के अनुरूप नहीं है.

एसपी पर हमले की निंदा

मनीष कुमार गुप्ता ने प्रदर्शन के दौरान एसपी अमित रंजन पर हुए पथराव की घटना की निंदा की.

उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाले अधिकारियों पर हमला किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं हो सकता और ऐसी घटनाओं की कड़ी निंदा की जानी चाहिए.

युवाओं से संयम बरतने की अपील

भाजपा जिलाध्यक्ष ने युवाओं से लोकतांत्रिक मर्यादा के भीतर अपनी बात रखने और संयम बनाए रखने की अपील की.

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विघटनकारी शक्तियां युवाओं को भड़काने का प्रयास कर रही हैं.

दोषियों पर कार्रवाई की मांग

मनीष कुमार गुप्ता ने जिलेवासियों से शांति बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया.

उन्होंने कहा कि हिंसा और उपद्रव में शामिल दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रतिकांत झा

रतिकांत पिछले करीब 17 वर्षों से पत्रकारिता में निरंतर कार्यरत हैं. उन्हें राजनीति, धर्म-अध्यात्म, पर्व-त्योहार, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं जैसे बहुआयामी विषयों पर लगातार सटीक रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >