Sitamarhi News: भिट्ठा थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 21 लीटर देसी और विदेशी शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शराब के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक भी जब्त कर ली है.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मधुबनी जिले के मधवापुर थाना क्षेत्र के पिरौखर गांव निवासी नुनु साह के पुत्र मानव कुमार के रूप में हुई है.
ग्रामीण सड़क पर पुलिस ने रोकी बाइक
थानाध्यक्ष दीपक पटेल ने बताया कि शनिवार रात पुलिस की टीम नियमित गश्ती पर थी. इसी दौरान तिरपित नगर गांव के समीप ग्रामीण सड़क पर संदिग्ध बाइक को रोककर तलाशी ली गई.
तलाशी के दौरान बाइक की डिक्की से शराब बरामद होने के बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया.
डिक्की से मिली देसी और विदेशी शराब
पुलिस के अनुसार, बाइक की डिक्की से 9 लीटर देसी शराब और 12 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. कुल 21 लीटर शराब को जब्त कर लिया गया.
इसके साथ ही बिना निबंधन वाली बाइक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया.
आरोपी को भेजा गया न्यायिक हिरासत में
थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब और बाइक को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई.
सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
