Sitamarhi Bike Thief: जिले के डुमरा थाना क्षेत्र स्थित पकटोला गांव में घर के दरवाजे पर खड़ी बाइक चोरी करने का प्रयास एक चोर को भारी पड़ गया. बाइक मालिक और उसके भाई ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा. आरोपी ने चाकू से हमला भी किया, लेकिन दोनों भाइयों ने सूझबूझ से चाकू छीनकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया.
दरवाजे पर खड़ी बाइक लेकर भाग रहा था चोर
पकटोला निवासी राजा कुमार की बाइक (BR 30AC 1107) दरवाजे पर खड़ी थी. तभी एक युवक उसे चुराकर भागने लगा. राजा के भाई अमित की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाते हुए आरोपी को पकड़ लिया. इसी बीच राजा कुमार भी मौके पर पहुंच गए.
हमले के बाद भी दिखाया साहस
पकड़े जाने पर आरोपी ने जेब से धारदार चाकू निकालकर दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया.
- सूझबूझ से बचाव: दोनों भाइयों ने खुद को बचाते हुए आरोपी से चाकू छीन लिया.
- आरोपी की पहचान: पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पंकज कुमार (पिता- वीरेंद्र राम), निवासी खजुरिया, थाना डुमरा बताया.
सूचना मिलने पर पहुंची डुमरा थाना पुलिस ने आरोपी पंकज कुमार को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें: पीने के पानी की किल्लत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर किया प्रदर्शन, वाहनों की लगी लंबी कतार
